उत्तर प्रदेश में कोरोना की यह है वर्तमान स्थिति, अब तक 11 जिले हुए कोरोना फ्री

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब 56 जिलों में फैल गया है। गुरुवार को 61 नए मामले सामने आए। इनमें से बहराइच में आठ, श्रावस्ती में तीन और बलरामपुर में एक संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1510 हो गई है। इनमें से 206 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को लोक भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी। अवनीश प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 11 जनपदों में कोरोना के एक्टिव केस नहीं हैं।

प्रदेश के 56 जिलों से अब तक 1510 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 45 जनपदों में 1299 मामले एक्टिव हैं। अब तक 187 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1584 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और 11826 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटीन किया गया है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के केजीएमयू के बाद अब एसजीपीजीआई लखनऊ, मेरठ एवं इटावा मेडिकल कालेज में भी पूल टेस्टिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है। पूल टेस्टिंग में 812 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग के लिए 3737 सैम्पल भेजे गये और बैकलॉग मिलाकर 3955 टेस्ट हुए।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित जनपदों में पीपीई किट और एन-95 मास्क प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इमरजेंसी सेवा प्रदान करने वाले अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल के अनुरूप कार्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.