गौतमबुद्ध नगर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 11, 000 बच्चो ने लिया हिस्सा,

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS

नोएडा – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में पूरे जनपद के सरकारी स्कूलों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में पूरे जनपद के 11 हजार बच्चे हिस्सा ले रहे है ।

इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर 12 के राजकीय विद्यालय में जाकर सामान्य ज्ञान की परीक्षा दे रहे बच्चो से सवाल जबाब किये, पंकज सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के समारोह को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है । बच्चो के ज्ञान को बढ़ाने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.