देश मे 24 घण्टे के अंदर कोरोना से 1129 लोगों की मौत , 45720 नए मामले

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– देश में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की रफ्तार रोजाना बढ़ती ही जा रही है। बीते 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक 45 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 45 हज़ार 720 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही अब देश में कुल कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा बढ़कर 12 लाख 38 हज़ार 635 हो गया है।

देश में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ने के साथ-साथ इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना से सबसे ज्यादा 1129 लोगों ने दम तोड़ दिया. इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 29 हज़ार 861 पर पहुंच गया है।

हालांकि, इस बीच भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर भी 63.13 फीसदी पहुंच गई है। सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र में हैं। वहां पहली बार एक दिन में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,37,607 हो गई है। हालांकि, 22 जुलाई को 5,552 लोग रिकवर भी हुए। इस तरह वहां रिकवर होने वालों की संख्या 1,87,769 हो गई है।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 50 हजार टेस्ट हुए हैं। यह एक दिन पहले के टेस्टिंग के आंकड़े- 3 लाख 43 हजार से ज्यादा है। भारत में कोरोना के बढ़ते केसों के साथ ही सरकार जल्दी से जल्दी टेस्टिंग तेज करने में जुटी है। आईसीएमआर के मुताबिक, अब तक देश में कुल 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार 369 सैंपल्स टेस्ट हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.