गौतम बुद्ध नगर में 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों का आंकडा बढकर हुआ 179 

Rohit Sharma

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि रोजाना ठीक हो रहे मरीज एक बेहद अच्छी खबर है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 12 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 179  हो गया है। अब तक जिले में 102  लोग ठीक हो चुके हैं।

आपको बता दे की 24 घंटे में 9 इलाकों से 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले है , जिसको लेकर अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है |वही गौतमबुद्ध नगर में  निरंतर रूप से कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।

नोएडा के सलारपुर गॉव में एक 44 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में भर्ती करा दिया है और उसका उपचार कर रहे हैं। नोएडा के सेक्टर 45  में 42  वर्षीय पुरुष कोरोना पाॅजिटिव मिला है।

वहीं सेक्टर 30 में 4 महिला, सेक्टर 31 में 19 वर्षीय युवक , सेक्टर 22 में 24 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है।  दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के एडवोकेट कॉलोनी पी 1 में 22 वर्षीय युवक में कोरोना पाॅजिटिव मिला है। ग्रेटर नोएडा के सीआईएसएफ सूरजपुर में 27 वर्षीय , जिम्स हॉस्टल के 26 वर्षीय युवक , जल वायु विहार पी 3 के 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि 24 घंटे में 12 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है , साथ ही उन्होंने कहा की जिस इलाके से 12 लोगों की पुष्टि हुई , उस इलाके में पहले भी कोरोना से संक्रमित लोग आ चुके है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.