13 सितम्बर को मतदान के दिन अवकाष घोषित
जिलाधिकारी ए वी राजामौली ने 13 सितम्बर को नोएडा विधान सभा के मददेनजर सार्वजनिक अवकाष घोषित किया है।ताकि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सके ।जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को सभी सरकारी कार्यालय एवं प्राईवेट संस्थानों में अवकाष रहेगा ताकि वहाॅ पर कार्यरत सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं का यह भी आहवान किया है कि भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने के उद्देष्य से आगामी 13 सितम्बर को नोएडा विधाना सभा उप निर्वाचन के लिये होने वाले मतदान में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिष्चित करते हुये अपने वोट का प्रयोग अवष्य करें और अपने बूथ पर पहुॅचकर अपना वोट अवष्य डाले। डीएम के निर्देश को पब्लिक स्कूलों ने ताक पर रखा।
Comments are closed.