13 साल की लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, न्याय पाने के लिए भटक रहे परिजन

ABHISHEK SHARMA /JITENDER PAL- TEN NEWS

Galgotias Ad

(20/07/2019) नोएडा के सेक्टर 51 होशियारपुर गांव से इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कार सवार दो बदमाशों ने एक 13 साल लड़की को अगवा कर लिया। लड़की के मां-बाप रात भर उसे तलाशते रहे और इसकी शिकायत थाना 49 की पुलिस से की।



उनकी शिकायत पर थाना 49 में धारा 363/366 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज़ कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह गायब लड़की बदहवास हालत में सेक्टर 51 के एक पार्क में मिली।

परिजनों का कहना है कि लड़की ने उन्होंने बताया कि लाल रंग की कार में सवार दो लोगों ने उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है और सुबह पार्क में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने इसकी जानकारी मिलते ही लड़की का मेडिकल कराया है और मामले की जांच कर रही है।

अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित पिता थाना 49 पहुंचे। उनका आरोप है कि उनकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की को गुरुवार रात 8:30 बजे कार सवार कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद वह लड़की को तलाशते रहे और पुलिस से गुहार लगाते रहे।

लेकिन देर रात तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। सुबह जब वह थाने से घर लौटे तो पता चला कि उनकी बेटी पास के ही एक पार्क में बदहवास हालत में मिली है। लड़की का कहना है कि दो लोगों ने उस को अगवा कर उसके साथ लाल गाड़ी में दुष्कर्म किया है

वहीं इस मामले में सीओ का कहना कि परिजनो की शिकायत पर थाना 49 में धारा 363/366 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज़ कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। लड़की के वापस आने के बाद चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.