नोएडा में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ है। वही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

वही इस मामले में आरोप फरार हो गया है, जिसको लेकर पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

बताया जा रहा है कि भंगेल किराए पर रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया, हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होना नहीं पाया है ।

थाना फेस टू के एसएसआई राजकुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भंगेल में किराए पर रहने वाला विक्की नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तुरंत किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा, डॉक्टरी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है, पुलिस ने आरोपी विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.