दिल्ली : लॉकडाउन के उल्लंघन में 15 लड़कियां व 25 लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , बार सीज

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है।

ताजा मामले में दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में एक बार मालिक समेत 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर यहां से विस्की, बियर और हुक्का बरामद किया है।

पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी जब क्रॉस रोड कैफे के सामने पहुंचे तो उन्होंने तेज आवाज में गाने की आवाज सुनी। इस पर उन्होंने इस कैफे पर छापा मारा।

पुलिस जब अंदर पहुंची उन्होंने पाया कि बार मालिक तन्वय सिंघल खुद मेहमान नवाजी कर रहा था। इस दौरान वहां पर 15 लड़कियां और 25 लड़के मौजूद थे। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने बार से विस्की, बियर और हुक्का बरामद किया है।

पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में बार को सभी चीजों को सीज कर दिया। इसी के साथ बार मालिक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कैफे में मौजूद 15 लड़कियों और 25 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.