देश में कोरोना का कहर , मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के पार, 24 घण्टे के अंदर 18552 नए मामले

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– देश भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5,08,953 हो गई है। आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 1,97,387 एक्टिव केस, 2,95,880 लोग डिस्चार्ज और 15,685 लोगों की मौत हो गई है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 18,552 मामले बढ़े वहीं 384 लोगों की मौत हुई. देश भर में अब तक 79,96,707 लोगों की जांच हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 2,20,479 सैंपल्स की जांच हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के ताजा आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पांच लाख की संख्या को पार कर चुकी है।

महाराष्ट्र में 24 घण्टे के अंदर 175 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं राज्य में 5024 नए कोरोना वायरस के केस सामने आए है। 175 डेथ केस में से 91 लोगों की जान पिछले 48 घंटों में गई है जबकि बाकी 84 लोगों की जान पहले गई थी लेकिन उसे शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया। इस समय महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,52,765 हो गई है। वहीं, राज्य में एक्टिव केस 65829 है। वहीं, 79,815 वे लोग हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं या अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से हर दिन बढ़ रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को 63 लोगों की जान गई जबकि 3460 नए मामले राजधानी में सामने आए। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 77,240 हो गई है। इसमें 47091 लोग रिकवर कर गए हैं। वहीं इस वक्त राजधानी दिल्ली में 27,657 एक्टिव केस हैं। अब तक दिल्ली में 2492 लोगों की जान गई है।

तमिलनाडु में भी यही स्थिति है। राज्य में 3645 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,622 हो गई है। जिसमें से अभी 32,308 एक्टिव मामले हैं। वहीं, गुरुवार को 2,236 और लोग स्वस्थ हुए जिसके बाद रिकवर हुए लोगों की संख्या बढ़कर 41,357 हो गई है। हालांकि, राज्य में एक दिन में 46 और लोगों ने इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा दी है जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 957 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.