नोएडा : ‘मिशन शक्ति’ के तहत पाॅक्सो एक्ट में फरार चल रहे 2 अपराधी गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

गौतम बुद्ध नगर में महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले कुछ दिनों से ‘मिशन शक्ति’ अभियान चल रहा है। जिसके तहत पुलिस महिलाओं को जागरूक कर रही है और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों पर सख्त रवैया अपना रखा है। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत नोएडा पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।

नोएडा की थाना 39 पुलिस ने पॉक्सो एक्ट जैसे संगीन अपराध में फरार चल रहे अफसीन व हाजिर नाम के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब नोएडा के सेक्टर 37 बस स्टॉप से वह दूसरे शहर भागने की फिराक में थे।

आपको बता दें कि महिला सशक्तिकरण के तहत गौतम बुद्ध नगर में अभियान चलाया जा रहा है। मार्केट व सड़कों पर घूमने वाली महिलाओं को पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जितने अपराधी पॉक्सो एक्ट व महिलाओं के साथ छेडछाड जैसे संगीन अपराधों में थानों से फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही और अपराधियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं आज पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे अफसीन व हाजिर की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.