एटीएम से लाखों रूपये की धोखाधडी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख रुपये बरामद

Ten News Network

नोएडा :- नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये लोग एटीएम के जरिये फ्रॉड को अंजाम दे रहे थे और एटीएम से लाखों रूपये की धोखाधडी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपी सूरज कुमार पुत्र अजीत कुमार और विपेन्द्र कुमार पुत्र रामसिंह को सिटी अस्पताल ग़ाज़ियाबाद खोड़ा से गिरफ्तार किया है।

 

दोनों आरोपी एटीएम कार्डो का प्रयोग कर धोखाधडी करके एटीएम से रूपये निकालते थे। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों आरोपी सीएमएस कंपनी में कस्टोडियन के पद पर थे, जिनका काम एटीएम मशीनों में रूपये डालने का था।

22, मार्च को दोनो आरोपियों ने अपने साथी आयुष के साथ मिलकर एटीएम मशीन से फ्रॉड करके विभिन्न खातों से 26 लाख 63 हजार 500 रूपये ट्राँसफर करके धोखाधडी से निकाल लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आज धर दबोचा। अभी एक आरोपी आयुष फरार बताया जा रहा है

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 40 हजार रूपये व विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड बरामद किए है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने धारा 409/420/120बी/411 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.