एक्शन में नोएडा पुलिस, ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ten News Network

नोएडा :- आपदा में अफसर ढूंढने वाले और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ नोएडा पुलिस का एक्शन जारी है। आज थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

दोनों आरोपी को पुलिस ने हरौला सेक्टर 5 से गिरफ्तार किया है। सेक्टर 5 नोएडा में कुछ व्यक्तियों का ऑक्सीजन सिलेण्डर की कालाबाजीरी करते हुए एक विडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनो अभियुक्तों को जबरदस्ती लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाने दामों पर ऑक्सीजन सिलेण्डर बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, एक ट्रान्सफर लाइन (रिफ्लिंग पाइप), चाबी/स्पेनर व 780 रुपये बरामद किए गए है।

आपको बता दें, जो लोग इस कोरोना महामारी जैसी इस विषम परिस्थिति में आपदा में अवसर ढूंढने का काम कर रहे हैं, उन लोगों पर पुलिस पैनी नजर बनाई हुई है। पुलिस द्वारा साफ तौर पर कहा गया है, जो लोग कालाबाजारी कर रहे हैं, उन पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी और पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को हवालात भी पहुंचाया है। जिन पर महामारी एक्ट और रासुका जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.