देह व्यापार करने वाली सोनू पंजाबन गिरोह के दो सदस्य नोएडा में गिरफ्तार, हनीट्रैप का आरोप
ABHISHEK SHARMA
NOIDA (15/09/20) : गौतम बुद्ध नगर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों के बीच नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो दिल्ली की हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
आपको बता दें कि यह लोग इंटरनेट पर मसाज के नाम पर लोगों से बुकिंग कराते थे। जब लोग इनके झांसे में आ जाते थे तो यह उनसे रुपए लूट कर फरार हो जाते थे। ऐसे ही मामले की जांच जब नोएडा पुलिस ने की तो इस गैंग के दो सदस्यों अर्जुन और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया
संजय और अर्जुन सोनू पंजाबन गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग थानों में संजय के खिलाफ 22 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
नाबालिक लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाली सोनू पंजाबन के गिरोह के दो सदस्यों को नोएडा की सेक्टर 58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों पर ऑनलाइन स्पा के नाम पर लोगों से ठगी और लूटपाट करने का आरोप है। वहीं सोनू पंजाबन दिल्ली की जेल में बंद है।