BREAKING : नोएडा में 2 लोग फिर मिले कोरोना पॉजिटिव

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि ठीक हो रहे मरीज एक अच्छी खबर है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 2 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 218 हो गया है। अब तक जिले में 135 लोग ठीक हो चुके हैं।

नोएडा की जेजे कॉलोनी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए सरदर्द बनी हुई है। यहां निरंतर रूप से कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक यहां 37 से अधिक मरीज मिल चुके हैं।

आज भी नोएडा के सेक्टर-22 में एक 40 वर्षीय पुरुष कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। वही एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि आज जिम्स अस्पताल से नोएडा की 14 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में वर्तमान में कुरान संक्रमित लोगों की संख्या 218 है।

वहीं अब तक 135 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जिले में फिलहाल 81 एक्टिव केस हैं। वहीं गौतम बुद्ध नगर में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि आज ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में 14 लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्त कर डिस्चार्ज किया गया है। जिनमें 6 महिला व 8 पुरुष शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.