नोएडा : पुलिस मुठभेड में दो तस्करों को लगी गोली, 150 किलो गांजा बरामद

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा की सेक्टर 20 थाना क्षेत्र पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों को लगी है। इनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। यह गांजा एक कार में लादकर लाया जा रहा था।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने अधिकारिक बयान में बताया कि नोएडा सेक्टर 20 थाने की पुलिस सेक्टर 28 के पास रविवार को जांच कर रही थी। तभी एक टाटा जेस्ट कार में सवार होकर 2 लोग आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। रणविजय सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली रवि तथा चंदन नामक तस्करों को लगी है।

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें डेढ़ क्विंटल गांजा मिला है।

एडीसीपी ने बताया कि दोनों कुख्यात गांजा तस्कर हेमा के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयोग होने वाली कार, देसी तमंचा तथा डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.