दिल्ली : सीएम अरविन्द केजरीवाल का बड़ा फैसला, मिलती रहेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के बीच दिल्ली के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी आई है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली 200 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

आपको बता दे कि बिजली वितरण कंपनी को इस मद में दी जाने वाली सब्सिडी जारी रहेगी। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 से महज 3 महीने पहले अरविंद केजरीवाल सरकार ने मुफ्त बिजली देना शुरू किया था।

इससे पहले दिल्ली सरकार उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर बिल में 50 फीसद की रियायत देती थी। चुनावी घोषणा पत्र में भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि नई सरकार में भी मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।

इस संबंध में ऊर्जा सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें दिल्लीवासियों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिए जाने और वितरण कंपनियों को दी जाने वाली सब्सिडी का जिक्र है। चालू वित्त वर्ष के लिए बिजली कंपनियों को सब्सिडी देने के लिए बजट में 2800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही कोर्ट में वकीलों के चैंबर को घरेलू रेट पर बिजली दी जाएगी. वहीं, 400 यूनिट तक की खपत पर 50 फीसद की सब्सिडी भी आम उपभोक्ताओं के लिए जारी रहेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.