दिल्ली में 24 घण्टे के अंदर 2089 लोग कोरोना से हुए संक्रमित , ऐक्टव केसों की संख्या 25 हजार से घटकर अब करीब 21 हज़ार

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है , आपको बता दें कि हर दिन 2 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे है ,लेकिन राहत की बात है । दरअसल पहले दिल्ली के अंदर एक दिन में 4 हज़ार नए मामले तक आ चुके है ।

वही अब दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले 1 लाख 10 हजार के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ऐक्टव केसों की संख्या 25 हजार से घटकर अब करीब 21 हजार हो गई है।

पिछले 24 घण्टे की बात करें तो दिल्ली में 2089 नए केस रिपोर्ट हुए। इसके अलावा 42 मरीजों की जान चली गई। दिल्ली में कुल मामले बढ़कर 1,09,140 हो गए हैं और अब तक 3300 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में इस समय केरोना के 21,146 ऐक्टिव केस हैं जिसमें से ज्यादातर लोग घर पर ही आइसोलेट हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के 80 फीसदी मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर भी पिछले तीन महीन में 30 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो गई है। दिल्लीवालों के लिए यह राहत की खबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.