21 जून विश्व योग दिवस को श्री संत विनोबा इंटर कॉलेज बैद्पुरा में बड़ी उत्सुकता के साथ मनाया
21 जून विश्व योग दिवस को श्री संत विनोबा इंटर कॉलेज बैद्पुरा में बड़ी उत्सुकता के साथ मनाया गया। योग कार्यक्रम में परम योगी स्वामी संतोषानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को योगाभ्यास कराया। योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री तथा जनपद गौतम बुध नागर के प्रभारी मंत्री माननीय श्री जय प्रताप जी रहे। योग कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्री जी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को योग के लाभ बताये। मंत्री जी ने करो योग और रहो निरोग का नारा दिया। मंत्री जी ने कहा की आज कल की भाग दौड़ भारी जीवन शैली में स्वस्थ रहने की लिए योगाभ्यास करना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा की योग सभी वर्गों के लोगो को जोड़ता है। योग सभी वर्गों के लोगो को करना चाहिए इससे इन्सान को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। योग मनुष्य को पूरी तरह स्वस्थ रखता है। कार्यक्रम के संयोजक दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को योग के लाभ बताये और कहा की योग मनुष्य को स्वस्थ रखता है इस लिये सभी को नियमित योग करना चाहिए। योग कार्यक्रम में जेवर विधान सभा से विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, भाजपा गौतम बुध नगर के जिला अध्यक्ष विजय भाटी, दादरी नगर पालिका अध्यक्षा गीता पंडित, अभिषेक शर्मा, बिसरख मंडल के अध्यक्ष सुनील मावी, रानू कसाना, अशोक नागर बैद्पुरा, कर्मराज कसाना, महेश नागर, विपिन नागर, परविन्द्र चपराना, मानक नेताजी, रोहित गुर्जर, बलराज भाटी तिलपता, संजय भाटी तिलपता, ईश्वर भाटी चिठेरा, देवेन्द्र कसाना सुनपुरा, चंद्रवीर नागर बैद्पुरा, राजपाल शास्त्री सहित हजारो लोग मौजूद रहे।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.