गौतमबुद्धनगर : लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में 7 पर केस दर्ज, 22 लोग गिरफ्तार

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

Noida (27/04/2020) : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में पुलिस ने कोविड-19 के चलते लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात मुकदमा दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर के उप निदेशक सूचना दिनेश गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को सात मामले दर्ज हुए और 22 लोगों की गिरफ्तारी की गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 565 वाहनों को चेक किया गया एवं 217 गाड़ियां का चालान काटा गया, जबकि 2 वाहन जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि आकस्मिक सेवाओं से जुड़े 8 वाहनों का परमिट जारी किया गया।

दरअसल पुलिस 200 चेकिंग बिंदुओं पर बैरियर लगाकर पुलिस 24 घंटे चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आने वाले लोगों का प्रवेश जनपद गौतम बुद्ध नगर में बंद कर दिया गया है। जनपद में कोविड-19 की वजह से लॉक डाउन जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.