नोएडा : 25 वर्षीय छात्रा ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस जाँच में जुटी

Ten News Network

नोएडा:– नोएडा के सेक्टर 22 में रहने वाली मेडिकल की एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते मंगलवार की रात को अपने घर में खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाली 25 वर्षीय युवती डॉ प्रतिभा शर्मा ने मंगलवार की शाम को अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर, अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर उपायुक्त ने बताया कि छात्रा ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय से एमडीएस का कोर्स कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.