ज़िले के 250 पुलिसकर्मियों ने ग्रेटर नोएडा में देखी ” उरी ” फिल्म

Abhishek Sharma

Greater Noida (04/02/19) : गौतमबुद्ध नगर की पुलिस के सिपाहियों में जोश भरने के लिए उन्हें कल ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 स्थित ओमैक्स क्नॉट प्लेस मॉल में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बनी फिल्म ” उरी ” दिखाई गई। 270 सीटों की क्षमता वाले इनॉक्स में पुलिस वालों ने एक साथ बैठकर मूवी का लुत्फ़ उठाया।



29 सितंबर 2016 में भारतीय सेना के जांबाज सिपाहियों द्वारा पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस फिल्म में भारतीय सेना के संघर्ष और सर्जिकल स्ट्राइक को मुख्य रूप से दिखाया गया है। नोएडा पुलिस के करीब 250 सिपाहियों को दिखाया गया।
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि कल नोएडा के पुलिसकर्मियों को सर्जिकल स्ट्राइक फ़िल्म उरी दिखाई गई। सिपाहियों को फिल्म दिखाने के पीछे मनोरंजन और देश के जवानों की वीरता को दर्शाना इसके पीछे मकसद था। फिल्म देखकर सभी पुलिसकर्मियों में ख़ुशी दिखाई पड़ रही है। इस फिल्म को दिखाने के पीछे सिपाहियों में जोश भरना और उनका मनोरंजन करना था। इनॉक्स सिनेमा की तरफ से पुलिस को उरी फिल्म देखने का विशेष निमंत्रण दिया गया था
Leave A Reply

Your email address will not be published.