ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने 3 ईनामी असलाह तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर की स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस ने अवैध अस्लाह की तस्करी करने वाले 03 तस्करो को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि यह आरोपी अवैध अस्लाह बनाने की फैक्ट्री स्थापित करने जा रहे थें।
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध अस्लाह बनाने की फैक्ट्री स्थापित करने हेतु उपकरणो व भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा अवैध हथियार, कारतूस, मैगजीन मिले है।
ग्रेटर नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर के स्वाट टीम एवं थाना बिसरख पुलिस ने तीन ईनामी हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो आरोपी पकड़ें गए है उनका नाम आफताब , शकील और सगीर है।
साथ ही उन्होंने बताया कि ये आरोपी अब तक 500 से ज्यादा अवैध हथियार बेच चुके है। खासबात यह है कि ये आरोपी अवैध हथियार की फैक्ट्री मेरठ में स्थापित करने जा रहे थे। विदेशी हथियार की तर्ज पर असलाह बनाने की प्लानिंग थी।
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है की ये आरोपी भारी मात्रा में अवैध हथियार दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया करते थे। इनका गैंग गौतमबुद्ध नगर की तरफ काम कर रहा था, जिससे की गौतमबुद्ध नगर में भी अवैध हथियार की सप्लाई की जा सके।