नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार , 2 फरार
ROHIT SHARMA
नोएडा फेस 2 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है | आपको बता दे कि नोएडा फेस 2 पुलिस को सुचना मिली थी की सेक्टर 85 के पास आई-20 कार में 5 बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में है |
जिसके बाद थाना फेस 2 पुलिस ने सेक्टर 85 के पास घेराबंदी कर दी है , जिससे बदमाश को पकड़ लिया जाए | वही थोड़ी देर बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी , पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की |
मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी , साथ ही 2 बदमाश अँधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए | वही इस मामले में पुलिस के अधिकारीयों का कहना है की नोएडा के फेस टु थाना प्रभारी फरमूद अली पुन्डीर ने अपने पुलिस बल के साथ मिलकर मुठभेड़ के उपरांत तीन शातिर लुटेरों अमन , मोहित भाटी , गौरव उर्फ भोलू मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके दो अन्य साथी रिषित उर्फ चीनू , अमित पाठक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये।
साथ ही उन्होंने बताया की पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा जबावी फायरिंग मे दो बदमाश अमन और मोहित गोली लगने से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक आई 20 कार ,ओला कैब ऐसन्ट , इटिओस , दो तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय दो कारतूस जिन्दा व दो कारतूस खोका, चालीस हजार रुपये नगद, एक सोने की चेन बरामद की है।
साथ ही उन्होंने बताया की ये तीनो बड़े ही शातिर लूटरे है , इन सभी के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है , वही जो उनके साथी फरार चल रहे है , उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा |