ग्रेटर नोएडा : पुलिस और ईनामी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , 3 को लगी गोली
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन गो तस्करों को धर दबोचा है, पुलिस और तस्करों के बीच काफी देर तक गोलियां चली, जिसमें गोली लगने कारण तीनों घायल हो गए।
पकड़े गए गो तस्कर मेवाती गैंग के सदस्य हैं. पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ रबुपुरा थाना इलाके के मिर्जापुर गांव के पास हुई है. उन्होंने बताया कि इनमें से एक बदमाश का नाम साजिद उर्फ चिमड़ा है।
बुलंदशहर के गुलावटी का रहने वाला साजिद कई अपराधों में संलिप्त है. उसके खिलाफ लूट और चोरी के करीब 38 मुकदमें दर्ज हैं. दूसरा बदमाश जावेद भी गुलावटी का रहने वाला है. वहीं, तीसरे बदमाश ने अपना नाम फुरकान बताया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इन गो तस्करों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने तस्करों के पास से पिस्टल, कारतूस, दो कार, नगदी और एक बछड़ा बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
