गौतम बुद्ध नगर में 95 हुए कोरोना संक्रमित मरीज, आज 3 नए मरीज आए सामने

Abhishek Sharma

पूरे देश में है कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। देशभर में तेजी से कोरोना से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं आज गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।

2 मरीज ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक बुजुर्ग महिला मरीज नोएडा के सेक्टर 15 ए में संक्रमित मिली है। आपको बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जबकि संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं और अपने घर जा रहे हैं।

आज ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में रहने वाले 39 वर्षीय पुरुष एवं 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद से दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन में भिजवा दिया है।

वहीं नोएडा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी कोरना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला दिल्ली की रहने वाली है, जो नोएडा में अपने बेटे के यहां रहने आई थी। महिला ने कोरोना का टेस्ट नोएडा की किसी निजी लैब में कराया था।

खास बात यह है कि अब तक जिले में कोरोना से संक्रमित 36 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। आज कोरोना से संक्रमित दो युवती ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज की गई, तो वहीं दो अन्य लोग ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डिस्चार्ज किए गए हैं।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर 3 बजे तक जिले में 107 लोगों के टेस्ट किए गए। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां 82 लोगों की रिपोर्ट मिली है। जिनमें से 79 लोग नेगेटिव और तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.