नोएडा में 3 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव, मरकज में शामिल हुआ व्यक्ति भी संक्रमित

Abhishek Sharma

देशभर में फैले कोरोनावायरस के चलते लोगों में खौफ देखने को मिल रहा है। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 24000 पार कर चुकी है।

वहीं गौतमबुद्धनगर जिले की बात करें तो यहां आज कोरोना से संक्रमित 3 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 112 हो गया है। नोएडा के सेक्टर 80 में जिस व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है, उसका संबंध दिल्ली में आयोजित हुई मरकज से है।

हालांकि आज जिले में कोरोना से संक्रमित 3 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी वापस गए हैं। बता दें कि अब तक गौतम बुद्ध नगर में कुल 59 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 53 ऐसे लोग हैं जो फिलहाल कोरोना से संक्रमित हैं।

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 18 में 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं दूसरी और सेक्टर 45 में एक 20 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सेक्टर को सील करने के आदेश जारी हो गए हैं। वहीं तीसरा मामला नोएडा के सेक्टर 80 से है, यह व्यक्ति दिल्ली मरकज से जुड़ा हुआ बताया गया है। तीनों लोगों को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में गौतम बुद्ध नगर न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में पहले स्थान पर है।

यहां पर लगभग 55% से ज्यादा मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसका पूरा श्रेय यहां के स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है जिन्होंने हर संभव मेहनत कर अब तक 59 मरीजों को ठीक कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.