नोएडा में 2 महिला समेत तीन लोगों में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि,

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

गौतम बुद्ध नगर में कोरोनावायरस का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है यहां रोजाना को रोना से संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन पुष्टि हो रही है। आज शुक्रवार को नोएडा में 3 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ अब नोएडा में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 17 हो गई है.

आज मिले नए मामलों में दो महिलाएं शामिल हैं। कुल मिलाकर नोएडा में स्थित खतरनाक होती जा रही है। वहीं , पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 47 हो चुकी है। नोएडा में कोरोना संक्रमित की संख्या 17 तक पहुंच गई है।

कोरोना के संदिग्ध मरीजों की कुछ रिपोर्ट गुरुवार की देर रात लखनऊ प्रयोगशाला ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी हैं। इनमें नोएडा के 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें एक महिला की उम्र 33 साल है। यह कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आने से बीमार हुई हैं।

इसी तरह दूसरी महिला की उम्र 54 साल है। यह भी कोरोना वायरस से पीड़ित के सम्पर्क में आकर बीमार हुई हैं। जबकि , तीसरा 36 वर्षीय युवक है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में तेजी से कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। नोएडा में 3 नए केस फिर पॉजिटिव आने के बाद गौतमबुद्ध नगर में मरीजों की संख्या 17 हो गई है ।

आपको बता दें कि नोएडा में कल तक कोरोना से संक्रमितों की संख्या संख्या 13 थी। गुरुवार को 3 पॉजिटिव केस की रिपोर्ट अलीगढ़ प्रयोगशाला से भेजी गई थीं। वहीं 3 पॉजिटिव रिपोर्ट देर रात लखनऊ से भेजी गई हैं। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के रोगियों की संख्या 17 हो गई है।

एक ही दिन में 6 नए मरीज सामने आने से जिले के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं , प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प का आलम है। गौतमबुद्ध नगर में 6 और आगरा में 1 नया पीड़ित सामने आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.