दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अब तक 300 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। यहां आए दिन सैकड़ो कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं, चिंता की बात यह है कि दिल्ली में कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं।

पिछले करीब दो महीनों में अकेले सर गंगाराम अस्पताल में 300 से अधिक स्वास्थ्कर्मी और उनके परिजन कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं । इसका मतलब यह हुआ कि अभी तक 400 से अधिक हेल्‍थ वर्कर संक्रमित हो चुके हैं ।

खासबात यह है कि इस मामले में संक्रमण का प्रारंभिक बिंदु गंगाराम अस्पताल ही है. सूत्रों के मुताबिक, संक्रमित लोगों का यह आंकड़ा 7 अप्रैल से लेकर 2 जून के बीच तक का है।

दरअसल, बीते 4 अप्रैल को सर गंगाराम हॉस्पिटल में कोरोना वायरस की पहली खबर सामने आई थी. तब यहां के सभी डॉक्टर और अन्य स्टाफ सहित 108 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारेंटाइन में चले गए थे।

बताया जा रहा था कि गंगाराम अस्पताल के ये मेडिकल स्टाफ कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे. इन मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट के नतीजे भी कोरोना पॉजिटिव आए थे. इसके बाद गंगाराम अस्पताल के 108 मेडिकल स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया था. इसके बाद यहां पर आए दिन स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित होने लगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.