देश मे कोरोना का कहर , 24 घण्टे के अंदर 3800 मरीजों की मौत , 3,22,239 लोग हुए संक्रमित

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– देश में धीरे-धीरे ही सही कोरोना की दूसरी लहर काबू हो रही है। प्रमुख राज्यों के साथ ही देश के प्रमुख महानगरों में केस घटे हैं। वहीं टीकाकरण में तेजी लाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देश के प्रमुख महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से आती गिरावट से हालात कुछ सुधरते नजर आ रहे हैं।

 

पिछले चार दिनों में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर गया है। दो दिन की बढ़त के बाद सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है और इनकी संख्या 37 लाख के नीचे आ गई है।

 

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में देश भर में 3,22,239 नए मामले मिले हैं, इसमें और अरुणाचल प्रदेश के दैनिक आंकड़ें शामिल नहीं हैं, क्योंकि रात 11 बजे तक राज्यों ने आंकड़े जारी नहीं किए थे। इस दौरान 3,45,638 मरीज ठीक हुए हैं और 3,800 और मरीजों की जान गई है।

 

इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 43 लाख 68 हजार को पार कर गया है। इनमें से दो करोड़ चार लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 3,66,153 मरीजों की अब तक जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 36,72,986 हो गए हैं। एक दिन पहले इनकी संख्या 3.04 लाख थी।

 

दिल्ली में 8,506 नए मामले मिले हैं, जो 10 अप्रैल (7,897) के बाद से सबसे कम हैं। संक्रमण दर भी घटकर 12.4 फीसद हो गई है, जो 11 अप्रैल (9.4 फीसद) के बाद से सबसे कम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.