नोएडा स्टेडियम में शुरू हुई फूलों की प्रदर्शनी , हज़ारों लोगों ने उठाया लुत्फ , 24 फरवरी तक चलेगा फ्लॉवर शो

Rohit Sharma

नोएडा स्टेडियम में तीन दिन के 33 वें फ्लावर शो की शुरुआत हुई। नोएडा प्राधिकरण के तरफ से यह कार्यक्रम किया जा रहा है,इस फ़्लावर शो में पुलवामा में शहीदों के लिए शहीद स्मारक भी बनाया गया है ।



प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन द्वारा फीता काट कर इसका उद्धघाटन किया गया,रंग बिरंगे फूलों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं । प्रदर्शनी में कई प्रकार के फूल प्रदर्शित किए गए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी में फूलों के प्रति खास लगाव देखा गया।


लाल ,गुलाबी, हरा, नीला और पीला तो छोडिये कोई एसा रंग नहीं जो यहाँ न हो, यहाँ सभी रंगों के फूलो की धीमी धीमी खुशबू लोगो का मन मोहने के लिए काफी है ।

दूर दूर तक रंग बिरंगे फूलो की छठा देखते ही ऐसा लगता है की फूलो के किसी बगीचे में खडे हो, लेकिन ये बगीचा नही ये तो नॉएडा का स्टेडियम है जहा 3 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में देश के कोने कोने से सैकड़ों प्रजातियों के पुष्प प्रदर्शन के लिए रखे गए है

पुलवामा में शहीद हुए सेनिको को याद करने के बाद शुरू हुई इस पुष्प प्रदर्शनी में इतनी वैरायटी के फूल है कि अगर आप सिर्फ देखने यहाँ आये है तो भी कुछ न कुछ लेकर ही जायँगे,इस बार सबसे ज्यादा ऐसे पौधों को लगाया गया है जो बढ़ते प्रदूषण को लेकर लोगों को राहत दे सकें,22 ,23 और 24 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम मे लोगों का भी जबरदस्त आवागमन हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.