दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, लगवा चुके थे वैक्सीन की दूसरी डोज

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :- देशभर में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे के बीच देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खास बात यह है कि इन डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थीं। बावजूद इसके डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है।

 

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन हैं, जबकि पांच चिकित्सों की सेहत गंभीर बताई जा रही है। यही वजह है कि इन पांच डॉक्टों को अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट आई है। इनमें से एक साथ 37 डॉक्टर संक्रमित पाए गए। वैसे तो ज्यादातर डॉक्टरों को हल्का संक्रमण हुआ है। यही वजह है कि उन्हें एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है।

 

इस बीच पांच डॉक्टरों की हालत कुछ गंभीर बताई जा रही है, इन्हें गंगाराम असपातल में ही भर्ती किया गया है। जिन डॉक्टरों की हालत गंभीर बताई जा रही है उनकी आयु भी 50 वर्ष से अधिक है। इन डॉक्टरों को गंगाराम अस्पताल के ही कोविड वार्ड में भर्ती किया है।

 

चिंता बढ़ाने वाली जो बात है वो ये कि इन डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थीं। बावजूद इसके इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि वैक्सीन को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने कुछ भी कहने से फिलहाल इंकार कर दिया।

 

एक तरफ गंगाराम अस्तपाल के 37 डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है तो दूसरी तरफ दिल्ली स्थित एम्स में भी स्थिति चिंताजनक है। यहां पिछले एक सप्ताह में 50 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

 

 

कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने के चलते ऑपरेशन थिएटर को बंद करने का फैसला लिया गया है। सिर्फ इमरजेंसी मामलों में ही सर्जरी की जा रही है।

 

 

आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के चलते राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भी गैर कोविड गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। यहां अब सिर्फ कोविड मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.