यूपी में कोरोना के 371 नये मरीज मिले, 9,242 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकडा
Abhishek Sharma
आज अनलॉक-1का पांचवा दिन है। 3 दिन बाद यानी 8 जून से प्रदेश में धर्म स्थल, होटल, रेस्टोरेंट भी खोल दिए जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 टीम इलेवन को गाइडलाइंस बनाने का निर्देश दिया है।
राज्य में कोरोनावायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। बीते 24 घंटे में 371 नए मरीज मिले।15 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। अब तक प्रदेश में एक दिन में मिले मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 31 मई को सबसे ज्यादा 378 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 9242 पहुंच गई है। संक्रमण से 245 मरीजों की जान गई। राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में 185 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए। कुल 5,439 (59 फीसदी) लोग ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 3,553 हैं।
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक जून कोनिरीक्षणकरने बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना होम क्वारैंटाइन हैं। वे यहांअस्पताल में मरीजों से मिले थे, उनमें से 6 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया था।
आज उनका सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी। गुरुवार को उन्होंने सफाई दी थी किउनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। हालांकि, वे चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं।