देश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे , बीते 24 घंटे में 3900 नए मरीज आए सामने ,  195 मौतें 

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं और सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं | देश में कोविड -19 संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 46,000 के पार पर पहुंच गया है |

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी है कि देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 46,433 हो गई है |

वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं और  195 लोगों की मौत हुई है. 24 घन्टे में अब तक के सबसे ज्यादा नए मामले और मौत के आंकड़े भी सबसे ज्यादा है. इससे पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 83 लोगों की मौत हुई थी |

हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 12,727 मरीज ठीक को चुके हैं. मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधरकर 27.40 प्रतिशत हो गया है. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया. लॉकडाउन के मौजूदा चरण को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है |

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के तीसरे चरण का आज दूसर दिन है. पूरी दुनिया में कोरोनावायरस की वजह से अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.