दिल्ली में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म , चार आरोपी गिरफ्तार

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत में 20 साल की महिला श्रमिक से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता झारखंड की रहने वाली है और दो साल पहले दिल्ली में मजदूरी करने के लिए आई थी।

 

वह इन दिनों नेताजी सुभाष नगर स्थित कालेज में बन रही इमारत में काम कर रही थी। साथ ही इमारत परिसर में ही झुग्गी बनाकर रहती थी।

 

बताया जाता है कि वह अपनी झुग्गी में सो रही थी। तभी निर्माणाधीन इमारत का काम देखरहा अजय मुनीम अपने साथियों सरफराज, सोफी शेख और मैदुर खान के साथ पीड़िता की झोपड़ी में घुसा। फिर उन्होंने चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

 

पीड़िता ने सरोजनी नगर थाने में अपने साथ हुए वारदात की जानकारी दी जिसके आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं धमकानी की धारा में एफआईआर दर्ज कर लिया। इसके साथ ही भागने की तैयारी कर रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.