400 GM GOLD & Rs 2.5 LAKH ROBBED FROM HOME , NEAR POLICE STATION IN GREATER NOIDA
ROHIT SHARMA , TENNEWS
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो किसी भी वारदात को बेख़ौफ़ अंजाम देकर फरार हो जाते है । ताज़ा मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा का है । यहाँ पर करीब 9 बदमाशो ने थाने से करीब 300 मीटर की दुरी पर एक घर और धावा बोला और घर में मौजूद सभी लोगो को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया । पीड़ितों के मुताबिक बदमाश करीब 40 तोले सोना और कीमती सामान के साथ साथ ढाई लाख रूपये केस भी लूटकर फरार हो गए । वही पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जाच सुरु कर दी है लेकिन मिडिया के सामने आने से बच रहे है ग्रेटर नॉएडा के जारचा कोतवाली कस्बे में इस्थित इसी घर में बदमाशों ने तांडव मचाया है । इस घर में रहने वाले इस्लाम के मुताबिक उनके घर में करीब 9 बदमाश घुसे और सभी बदमाशो के हाथों में हथियार थे बदमाशो ने घर में मौजूद सभी लोगों को हथयारों के बल पर बन्धक बना लिया जब बदमाशो को घर में रखे जेवर और केस के बारे में बताने से पीड़ितों ने मना किया तो बदमाशो ने सभी लोगो के साथ मारपीट की और उसके बाद घर में रखा करीब 40 तोले सोना और ढाई लाख की नगदी के साथ साथ कई कीमती सामान भी बदमाश लेकर फरार हो गए । परिवार सदमे में इस लिए भी है कि इनके घर से जारचा थाना महज 300 मीटर की दुरी पर है बावजूद उसके बदमाश यहाँ पर डकैती की वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ितों की माने तो उनकी बेटी की शादी के लिए तैयारी की जा रही थी जिसके चलते उनको जो जमीन का मुआवजा मिला था व्हे उन्होंने शादी की तैयारी के लिए जेवर बनवाये थे ताकि शादी के समय ज्यादा परेसानी का समान ना करना पड़े