गौतमबुद्धनगर में कोरोना के 41 नए मामले, अब तक कुल 1351 लोग संक्रमित
Abhishek Sharma
गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज गति से रफ्तार पकड़ रहा है। आज लखनऊ से जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना से 41 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि आज 39 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
इस प्रकार कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 661 हो गयी है। अबतक जिले में 18 लोग कोरोना के चपेट में आकर दम तोड़ दिया है।
आपको बता दें कि शनिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत ग्रामीण इलाकों से 41 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1351 हो गई है।
राज्य मुख्यालय से शनिवार की दोपहर 3:00 बजे रिपोर्ट जारी की गई है। जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 41 नए मरीज गौतम बुध नगर में रिपोर्ट किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 39 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।