देश मे 67 हजार के पार कोरोना मरीजों का आंकडा, पिछले 24 घण्टे में 4213 नए मामले

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना से 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं ।

वहीं 2206 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 67,152 हो गई है ।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, 20917 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट की बात की जाए तो यह फिलहाल 31.14 फीसदी है।

उधर महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. देश के कुल मरीजों का करीब एक तिहाई हिस्सा महाराष्ट्र में ही है।

देश के कुल मरीजों का करीब 50 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र-गुजरात में ही है. देश के कुल मौत के मामले तो दोनों का हिस्सा 50 फीसदी से अधिक है. महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 22 हजार को पार कर गया है तो गुजरात में कुल संक्रमितों की संख्या 8194 है ।

देश के कुल मौत के मामले तो राज्य का हिस्सा 30 फीसदी से भी ज्यादा हो चुका है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.