Good News : गौतमबुद्धनगर में 15 अप्रैल तक भर्ती हुए सभी मरीज हो चुके हैं डिस्चार्ज

Abhishek Sharma

 

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से राहत की खबर सामने आई है।

 

 

यहां 15 अप्रैल तक भर्ती सभी कोरोना वायरस के मरीजों को इलाज के बाद ठीक करके डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिले में 15 अप्रैल तक भर्जी सभी संक्रमित व्यक्ति ठीक हो गए हैं।

 

 

नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने रविवार को बताया कि ठीक होने वाले 14 और मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

 

 

डीएम सुहास एल वाई ने ट्वीट कर बताया, “गौतम बुद्ध नगर में 15 अप्रैल तक जो मरीज भर्ती थे, वह ठीक हो गए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी तरह जो मरीज एक मई तक भर्ती हुए हैं, उसमें 90 प्रतिशत ठीक हो गए हैं। आज 14 और मरीजों को किया डिस्चार्ज किया गया। हम सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

 

 

बता दें कि नोएडा में रविवार को भी कोरोना वायरस के दो नए पॉजिटिव केस सामने आए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 218 हो गई है। हाालांकि आधे से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

 

 

वहीं जिले में तीन नए कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही अब तक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 219 हो चुका है। यहां अब तक 137 कोरोना वायरस के मरीजों को ठीक किया जा चुका है। इसके अलावा दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.