दिल्ली में 24 घण्टे के अंदर 425 नए मामले, अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 8895
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अभी थम नहीं रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हर दिन 400 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। हालांकि दिल्ली सरकार ने बताया है कि 80 में से 39 में पिछले 14 दिन से नया केस नहीं आया है।
वही आज दिल्ली में संक्रमण के 425 नए मामले पाए गए। गनीमत यह है कि पिछले 24 घंटे में इस खतरनाक वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा 8895 तक पहुंच गया है।
अच्छी बात यह भी है कि एक दिन में 473 लोग ठीक हो गए। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट 13 दिन है। अब तक यहां 3518 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय ऐक्टिव केस 5254 हैं। कल यानी गुरुवार को राजधानी में 472 नए मामले मिले थे।
दिल्ली में केस लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन रिकवरी रेट भी 33 प्रतिशत के आसपास है। दिल्ली में अब तक 1 लाख 21 हजार से ज्यादा टेस्ट करवाए जा चुके हैं। अब तक यहां 123 लोगों की जान जा चुकी है।
दिल्ली में औसतन हर घंटे 19 से 20 लोग कोविड के संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। गुरुवाार को 472 मामले आए थे। उससे पहले 7 मई को सबसे अधिक 448 मरीजों में संक्रमण पाया गया था।
अब दिल्ली में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 8895 तक पहुंच गई है। संक्रमण में आई तेजी का गणित इस तरह से समझा जा सकता है। 30 अप्रैल तक दिल्ली में कोरोना के सिर्फ 3515 मरीज थे, जो 15 मई तक 8995 तक पहुंच गए।