दिल्ली में कोरोना का कहर , पिछले 24 घण्टे के अंदर 4321 लोग हुए संक्रमित , 28 की मौत
ROHIT SHARMA
नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है , प्रतिदिन 4 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे है , साथ ही रोजाना 20 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो रही है ।
वही दिल्ली में अब तक 28 हज़ार से ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग अपना उपचार करा रहे है , पहले यह संख्या 10 हज़ार से नीचे थी , लेकिन अब 28 हज़ार से ज्यादा हो रही है ।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घण्टे में कोरोना वायरस के 4321 नए मामले सामने आए हैं , जबकि 28 लोगों की मौत हो गई है , कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4715 लोगों की मौत हो चुकी है।
वही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 2,14,069 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घण्टे के अंदर 3141 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 1,81,295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में अभी कुल 28059 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले 24 घण्टे में 9182 आरटी-पीसीआर जांच और 50894 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं , कुल 60,076 जांच की गई हैं। वही दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की 20,82,776 जांच की गई हैं।