चिंताजनक खबर : दिल्ली में आईटीबीपी के 45 जवान कोरोना संक्रमित

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 45 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं | इसमें से 43 जवान दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे, जबकि दो जवान दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए ड्यूटी पर लगाए गए थे |

आईटीबीपी जवानों के संपर्क में आने वाले सभी अन्य जवानों को पृथक-वास में रखा गया है , आईटीबीपी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के टिगरी क्षेत्र में आवश्यक सेवा में तैनात 43 जवान काविद-19 संक्रमित पाए गए |

इनमें से दो जवान को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि बाकी 41 जवानों का इलाज ग्रेटर नोएडा में सीएपीएफ रेफरल अस्पताल में चल रहा है |

सीमा की रक्षा करने वाले इस बल में पहली बार संक्रमण का मामला एक मई को आया. जबकि आईटीबीपी के एक 60 वर्षीय सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई |

कोरोना वायरस महामारी के चलते पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन से लगती सीमाओं पर तैनात सीमा सुरक्षा बल और आईटीबीपी के बटालियन की अदला-बदली को अगले वर्ष मार्च तक के लिए टाल दिया गया है | जुलाई के बाद स्थिति की समीक्षा करने के बाद तीन महत्वपूर्ण भारतीय सीमाओं पर ‘‘अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों’’ में तैनात बटालियनों की अदला-बदली को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.