5 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने कैंप ऑफिस में व्यवस्थाओं से संबंधित एक बैठक
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि आगामी 5 अपै्रल को सेक्टर 62 नोएडा में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारतीय माइक्रो के्रडिट कार्यक्रम में भाग लेगें जिसमें उनके द्वारा पात्र लाभार्थियों को ई-रिक्षा एवं मुद्रा योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र वितरित किये जायेगें। अतः कार्यक्रम से सम्बन्धित जो भी अधिकारी गण है उनके द्वारा समय रहते अपनी तैयारियाॅ तत्काल आरम्भ करते हुये उन्हें पूर्ण किया जाना सुनिष्चित किया जाये, ताकि माननीय प्रधान मंत्री जी का कार्यक्रम पूर्व की तरह पूर्ण रूप से सफल हो सकें।
श्री सिंह अपने कैम्प आफिस के सभागार में कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देष्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दे रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ समय पूर्व जहाॅ पर माननीय प्रधान मंत्री जी की जनसभा आयोजित हुयी थी वही पर आगामी 5 अपै्रल 2016 को यह कार्यक्रम आयोजित होगा अतः सभी अधिकारियों के द्वारा कड़ी मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी को अन्जाम देते हुये पूर्व का कार्यक्रम कुषलपूर्वक सम्पन्न कराया गया था सभी अधिकारियों को ताजा अनुभव है अतः सभी अधिकारी अभी से अपने अपने कार्य में पूर्ण रूप से जुट जाये ताकि आगामी मा0 प्रधान मंत्री जी का कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो।
उन्होनें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि उनके द्वारा हैली पैड निर्माण से लेकर कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों के द्वारा लगाये जाने वाले पंडाल, वैरीकेटिंग आदि की सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के लिये निरन्तर रूप कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण किया जाये और सभी व्यवस्थाओं को अपनी निगरानी में पूर्ण कराने की कार्यवाही की जाये इसी प्रकार विद्युत सुरक्षा से जुडे़ अधिकारी भी अपनी कार्यवाही पूर्ण करेगें। उन्होनें अपर जिलाधिकारी को बैठक में निर्देष दिये कि कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिन अधिकारियों की ड्यूटी अलग अलग कार्यो के लिये लगायी जानी है आज ही तत्काल लगाते हुये उनके कार्य उन्हें सौप दिये जाये ताकि सभी अधिकारी गण अपने कार्यो में जुट जाये।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देष दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से उनके द्वारा भी अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली जाये। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा आवष्यकतानुसार वाहनों का प्रबन्ध सुनिष्चित कर लिया जाये। उन्होनंे हैलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल पर सेफहाउस का निर्माण भी मानकों के अनुरूप करने के निर्देष विभागीय अधिकारियों को दिये।
आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण एस, अपर जिलाधिकारी प्रषासन चन्द्रषेखर, पुलिस अधीक्षक नगर दिनेष यादव, यातायात संजय यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर के गर्ग, नगर मजिस्टेªट बच्चू सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद थे।-राकेष चैहान जिला सूचना अधिकारी।
