गौतमबुद्ध नगर जिले में आज 53 लोग हुए कोरोना के शिकार , 116 मरीज हुए स्वस्थ

Ten News Network

नोएडा :– यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज कोविड-19 के 53 मामले सामने आये है। वहीं संक्रमण की वजह से आज 2 मरीजों की मौत हुई है। अब तक जिले में कोरोना मरने वालों की संख्या 455 है।

 

वहीं, आज 116 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हज़ार के करीब हो गई है।

 

गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि आज कोरोना वायरस से संक्रमित 53 मरीज पाये गए। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 665 मरीजों का उपचार चल रहा है।

 

सीएमओ ने बताया कि अब तक जनपद में 61475 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 63 हज़ार के करीब लोग अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि आज 2 मरीजों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 455 है. उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम हुई है।

 

 

साथ ही उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में 60 के करीब कन्टेनमेंट जोन है , सबसे ज्यादा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, मास्क लगाएं, साफ सफाई का ध्यान रखें तथा जरूरत हो तभी घर से निकलें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.