नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है , 24 घण्टे में 6 हज़ार 456 लोग संक्रमित हुए है। साथ ही 262 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। आपको बता दें कि 24 घण्टे के अंदर 62 हज़ार 059 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए है ।
वही दिल्ली में स्वस्थ मरीजों की बात की जाए तो अब संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ मरीजों की संख्या आ रही है। 24 घण्टे के अंदर 9706 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर पहुँचे है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 62783 हो गई है. कोरोना से रिकवरी होने वालों की संख्या 13 लाख 9 हजार 578 हो गई है. अब तक कुल 13 लाख 93 हजार 867 मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 21 हजार 506 पहुंच गया है।
बीते दिन दिल्ली में कोरोना के 6 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए थे. वहीं 11 हजार से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को मात दी थी और 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. राज्य में आज कल से कम मौतें दर्ज की गईं हैं, जिसके बाद राजधानी में मौत का आंकड़ा 21 हजार के पार हो गया है।
साथ ही एक्सपर्ट्स कहना है कि दिल्ली में टेस्टिंग की संख्या कम है , पहले 1 लाख टेस्टिंग दिल्ली में रोजाना होती थी। अगर टेस्टिंग कम होगी तो संक्रमितों की संख्या कम आएगी। बता दे कि दिल्ली में अब 10.40 प्रतिशत पॉजिटिव दर है , जो पहले 30 से 35 प्रतिशत तक पहुँच गया था।