नोएडा : सीएम योगी से फोनरवा के अध्यक्ष ने की मुलाकात , वैक्सीन का उठाया मुद्दा
Ten News Network
नोएडा :– कोरोना की स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में दौरा किया। बता दे कि मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन सेंटर , आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व कोविड 19 प्रभारी नरेंद्र भूषण , युमना प्राधिकरण के सीईओ अरूण वीर सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई , पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह , गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा , नोएडा विधायक पंकज सिंह , दादरी विधायक तेजपाल नागर , जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ बैठक की ।

वही दूसरी तरफ फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा से भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने चर्चा की , जिसमे उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं समेत वैक्सीनेशन को लेकर पूछा , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरडब्ल्यूए द्वारा संचालित सै०-45 के सामुदायिक भवन में आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया और आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीजों का हालचाल लिया।
वही इस मामले में फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छोटी मुलाकात हो पाई , क्योंकि वो दौरे पर थे । उन्होंने वैक्सीनेशन , आईसोलेशन सेंटर और ऑक्सीजन को लेकर मुझसे पूछा।
योगेंद्र शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल रहा है , समय और पैसे की बचत हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सामुदायिक केंद्र में जो आईसोलेशन सेंटर बनाए हैं , उसमे आरडब्ल्यूए, नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है।
योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सीएम को हमने यह भी अवगत करवाया है कि वैक्सीनेशन को जोरदार तरीके से चलाया जाए। सामुदायिक केंद्रों पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगवाए जाए , जिससे सेक्टरों समेत गॉव के निवासी भी वैक्सीन लगवा सकें। साथ ही योगेंद्र शर्मा ने कहा कि मुलाकात कम समय के लिए हुई थी , जिसके चलते बहुत से मुद्दे पर चर्चा नही हो पाई। भयंकर आपदा में आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने आपदा को रोकने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा इस कोरोना महामारी में नोएडा की आरडब्ल्यूए द्वारा किये जा रहे आपदा प्रभंधन के कार्यो की सराहना की।