दिल्ली के जगजीवन अस्पताल में डॉक्टर समेत 7 स्टाफ कोरोना से संक्रमित, एम्स कर्मचारी भी पॉजिटिव

Abhishek Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है , बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 7 नए मामले सामने आए है , जिसमें डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ शामिल हैं | जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी इसी अस्पताल से 7 कोरोना के मामले सामने आए थे | डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ को मिलाकर कुल 14 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं |

वहीं, छतरपुर के पास चंदन होला गांव में रहने वाला एम्स कर्मचारी भी संक्रमित हो गया है , जिस बिल्डिंग में कर्मचारी रहता है, उसी इमारत में एम्स में काम करने वाले करीब 100 कर्मचारी भी रहते हैं. इन कर्मचारियों के साथ ही इमारत में रहने वाले सभी लोगों क्वारनटीन कर दिया गया है |

 

इसके अलावा नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है , इसके बाद 39 लोगों को क्वारनटीन किय गया है | दिल्ली में कोरोना के अब तक 2500 से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है ,  जिसमें 50 लोगों की मौत हो चुकी है | इस बीच अच्छी खबर है कि दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल कारगर साबित हुआ है |

इससे पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के एच ब्लॉक की एक ही गली में कोरोना के 46 मामले सामने आए. दिल्ली के सिर्फ इसी इलाके में अब तक 89 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. ताजा मामले में एच ब्लॉक में 46 मरीज पाए गए हैं. इससे पहले सी ब्लॉक में 31 मरीज पाए गए थे और जहांगीरपुरी पुलिस थाने के 7 स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं |

जहांगीरपुरी से पहले चूड़ी वालान में भी एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे. इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली के ही महरौली इलाके में एक स्वास्थ कर्मी और उसके ससुर कोरोना संक्रमित हो गए. साथ ही परिवार के 6 लोगों में भी लक्षण दिख रहे हैं. महरौली इलाके में ही एक सब्जीवाला भी कोरोना पॉजिटिव मिला |

Leave A Reply

Your email address will not be published.