गौतम बुद्ध नगर में 7 नए हाॅटस्पाॅट घोषित, इन जगहों को किया गया सील

Abhishek Sharma

यूपी में कोरोना वायरस मरीजों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। नोएडा में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना को कम्युनिटी लेवल पर फैलने से रोकने के लिए उन इलाकों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किया गया है, जहां कई मामले सामने आ रहे हैं।


इसी सिलसिले में गौतमबुद्धनगर में 7 नए हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने 7 नए इलाकों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किए जाने की जानकारी दी है।

इसके अलावा दो इलाके पूरी तरह और दो इलाकों को आंशिक रूप से हॉटस्पॉट की सूची से हटाया गया है। अब पूरे जिले में हॉटस्पॉट की कुल संख्या 27 है।

जो नए हॉटस्पॉट जोड़े गए हैं उनमें सेक्टर 50 नोएडा, शताब्दी रेल विहार सेक्टर 2 नोएडा, एल्डिको उटोपिया सेक्टर 93ए नोएडा, गौर सिटी 14 ऐवेन्यू नोएडा एक्सटेंशन, ईटीए-1 ग्रेटर नोएडा और कुलसेरा ग्रेटर नोएडा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.