कोरोना वायरस का कहर , मुंबई, इंदौर के बाद दिल्ली की पुलिस का बढ़ा ग्राफ , अब तक 70 जवान संक्रमित

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस का संक्रमण अब आम आदमी से लेकर डॉक्टर, पुलिस, सुरक्षाबल और मंत्रालयों तक भी पहुंच गया है। खासकर लॉकडाउन में लोगों को कंट्रोल करना पुलिस के लिये एक बड़ी चुनौती बन गई है ।

इसका असर ये हो रहा है कि पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, राजधानी दिल्ली में ही अब तक 70 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. इनमें से इलाज के बाद 9 लोग ठीक हो गये हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के जवान लगातार कई मौकों पर भीड़ को कंट्रोल कर रहे हैं. लॉकडाउन के शुरुआती दौर में मजदूरों के जमा होने से लेकर जमात के मरकज तक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही ।

मरकज जाने वाले भी कुछ पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आये. अब पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की संख्या लगातार बढ़ रही है और आंकड़ा 70 तक पहुंच गया है. इसे ध्यान में रखते हुये दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए अलग से कोरोना टेस्टिंग सेंटर भी बनाया गया है।

सिर्फ दिल्ली में ही पुलिस कोरोना की चपेट में नहीं आई है, देश के दूसरे शहरों से भी ऐसी रिपोर्ट्स हैं. महाराष्ट्र और खासकर मुंबई की ही बात की जाये तो वहां भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 350 से ज्यादा हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.