मुरथल : अमरिक सुखदेव और गरम-धरम ढाबे के 75 कर्मचारी मिले कोरोना पाॅजिटिव

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

दिल्ली से सटे हरियाणा के मुरथल के प्रसिद्ध परांठे कई लोगों को महंगे पड़ गए होंगे। दरअसल, यहां के दो ढाबे के 75 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों ढाबों को सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा के सोनीपत में स्थित मुरथल एक पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है। यहां पर दिल्ली-एनसीआर के लोग शौक से परांठे खाने आते हैं। यहां के परांठे काफी फेमस हैं।

मुरथल में कई ढाबे हैं, जहां देर रात तक लोगों का मजमा लगा रहा है। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि इनमें से 65 कर्मचारी अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं जबकि 10 अन्य संक्रमित कर्मचारी दूसरे ढाबे के हैं। ये दोनों ढाबे सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं और दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं।

उपायुक्त के मुताबिक, दोनों ढाबे अगले आदेश तक सील कर दिये गए हैं और संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अब आशंका जताई जा रही है कि इस संक्रमण के दायरे में बड़ी संख्या में लोग आए होंगे। क्योंकि यहां हर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यह स्थान हाईवे के किनारे है। ऐसे में इसके संक्रमण अन्य जगहों पर भी फैलने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.