नोएडा : कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे 9 लड़के और 5 लड़कियां गिरफ्तार, पढें पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

नोएडा : नोएडा थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने कोविड-19 लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे 9 लड़कों और 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी ए-12 फाॅर्म हाउस यमुना डूब क्षेत्र सेक्टर 135 में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन पर पार्टी कर रहे थे। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ए-12, सेक्टर-135, नोएडा स्थित फॉर्म हाउस में आरोपी वोविस दयाल, पीयूष कुमार, देवांशु प्रताप सिंह, गौरव यादव, यश चतुर्वेदी, अभिषेक झा, हिमांशु चतुर्वेदी, शम्भू दास, राजकिशोर शर्मा व 5 लड़कियों समेत कोविड 19 लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे थे और स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे।

 

पुलिस के मुताबिक किसी भी व्यक्ति ने मौके पर मास्क नही लगा रखा था। साथ ही झुण्ड बनाकर इधर-उधर खुले में थूक रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.